माकपा टीम ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। माकपा जिला सचिव शिवशंकर प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया जिसमें बलिगांव, मुरहिया, लतरहिया, बहलो लपुर दियरा, परसौना प्रसादी दियरा इत्यादी दर्जनों गांव सामिल था।उन्होंने बताया कि बाढ़ की कहर ने लोगो को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है जिसे देखते हुए लोगों को मदद पहुचाने व सहयोग के लिए बीडीओ रजत किशोर सिंह, सीओ रामभजन राम से फोन पर बात कर राहत शिविर,चलंत शौचालय एवं अधिक से अधिक नाव की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया हैं।मौके पर नगनारायन राय, शम्भू चौहान,सुभाष मांझी,असगर अली रजनारायन महतो,सफीक अंसारी हरेंद्र माझी,जय रामदास ,बालेश्वर सहनी एवं शिक्षक विश्वनाथ बैठा इत्यादि सामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग