राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के सभा कक्ष में सभी पोषक क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करने व दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर सह संसाधन शिक्षक सुजीत कुमार व दयाशंकर पांडेय द्वारा क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं, टोला सेवकों, तालिम मरकज कर्मियों व पंचायत स्तरीय विकास मित्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए समावेशी शिक्षा संभाग, समग्र शिक्षा अभियान, सारण के अधीन कार्यरत मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये सभी कर्मियों को सर्वेक्षण की बारीकियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में डोर- टू- डोर दिव्यांग बच्चों का भौतिक सर्वेक्षण कर 31 अगस्त 2022 तक सर्वेक्षण से संबंधित सभी मूल कागजात अपने प्रखंड संसाधन केन्द्र के कार्यालय में जमा करने की अपील की। इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में बीआरसी पर तैनात कुमार रश्मि रंजन, संजय भारती, अरुण कुमार यादव, अजीत कुमार, टोला सेवन सह तालिमी मरकज के राज मोहम्मद अंसारी, आंगनबाड़ी सेविका, आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग