नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। शीतलपुर परसा सड़क मार्ग के हरिहरपुर बथानी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने रोड किनारे खड़ी महिला को जोरदार धक्के मार दी जिससे महिला जख्मी होकर सड़क पर गिर गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क्रम में रास्ते मे मौत हो गई वही मौत की खबर मिलते ग्रामीण उग्र होकर रोड जाम कर दी जिससे घण्टो सैकड़ो गाड़ी की कतार सड़क के दोनो किनारे खड़ी हो गई ग्रामीण स्थानीय प्रशासन को बुलानी की मांग कर रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के सुबह हरिहरपुर बथानी गांव निवासी भुखन चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी रिंकू देवी को जोरदार धक्के मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर छटपटाने लगीं तो आसपड़ोस के लोग आनन फानन में पीएचसी लेकर आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऑक्सीजन लगाकर एम्बुलेंस से पटना रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो गई इधर मौत खबर पर रोड ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी स्थानीय पुलिस प्रशासन और मुखिया ने ग्रामीणों को समझा बुझा जाम तोड़वाया तब स्थानीय पुलिस ने यातायात को बहाल की वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया मृतका के पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है मृतिका ही अपने चार बच्चे को मजदूरी करके जीवन यापन करती थी अब मृतिका के बच्चे एक तरह से अनाथ हो गये
वही बाइक से धक्के मार भाग रहे युवक को बाइक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग