राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तरैया पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी कर एक महिला समेत चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके से 20 लीटर चुलाई शराब के साथ 10 किलो महुआ व चुलाई शराब बनाने वाली अन्य सामग्री बरामद किया है। इस सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि संग्रामपुर बांध के समीप से पचौड़र निवासी उपेन्द्र सिंह कुशवाहा को आठ पीस 8 पीएम फ्रूटी पैक शराब, 10 लीटर चुलाई शराब तथा 10 किलो महुआ के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं संग्रामपुर गांव निवासी बैजू मांझी को पांच लीटर देशी चुलाई शराब, फेनहारा निवासी टिकोरी प्रसाद की पत्नी जोगिया देवी को चुलाई शराब बनाते तथा पांच लीटर तैयार चुलाई शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करही कला निवासी सुनील मांझी के पुत्र मनोज कुमार मांझी को रॉयल स्टेज 7.50 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार जोगिया देवी, मनोज कुमार मांझी, बैजू मांझी, तथा उपेन्द्र सिंह कुशवाहा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग