राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में बेलहरी गांव के शमप्रभा देवी व उनका पुत्र चंदन कुमार, परौना के रिंकू कुमारी, तथा सिरमी के पप्पू गोस्वामी, शामिल हैं। वही चकिया गांव निवासी बंटी कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू कुमारी और बंटी कुमार को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग