संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र के चेतन छपरा से चालीस लीटर देशी शराब बरामद कर लिया है। शराब के साथ दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए धंधेबाज गांव के ही जगलाल चौधरी तथा विनोद चौधरी बताये जाते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज विक्रय के लिए शराब को छुपा कर रखे हैं। सूचना के सत्यापन पर पुलिस पहुंची थी। इधर, पुलिस की आने की खबर मिलते ही धंधेबाज भागने लगे। दोनो को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। दोनो के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग