- चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा मोड़ बाजार से लेकर घर के दरबाजे तक से की जा रही है, बाइक की चोरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर निवासी व पीड़ित बुत्रु नट ने बताया है कि रात्रि में बगल के ही बाउंड्री के अंदर स्पलेंडर बाइक लगाकर सोने चला गया।सुबह में जब नींद खुली तो देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।इधर मोड़-बाजार से लेकर दरबाजे तक से बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग