संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के अमाव का है।पीड़ित विनोद राय ने मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।जिसमें चार लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि पट्टीदारी के बीरू राय,दीपक राय, कविता कुमारी,अजोरिया कुंवर हमारे हिस्से की जमीन में धान की बुआई कर दिए और पूछने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग