राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा का है। पीड़ित धर्मेन्द्र पंडित ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने घर का नाली साफ कर रहे थे। तभी पट्टीदार मनोज पंडित, कन्हैया पंडित एवं फूलकुमारी देवी गाली-गलौज करने लगे एवं मना करने पर उग्र हो कर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। बचाव में मेरी पत्नी सुमन पंडित आई तो नामजदों ने उसके साथ भी गलत नियत से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग