राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देसी व अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जबकि शराब व 17 हजार नगद रुपया के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की उक्त अभियान के तहत थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब व तीन पीस फ्रूटी अंग्रजी शराब के साथ 17 हजार नगद रुपये बरामद किया है। साथ ही दो लोगो को गिरफ्तर किया गया है जबकि पूर्व के मामले के आरोपित दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वही दाउदपुर पुरानी चट्टी पर विशेष अभियान के तहत कई देसी शराब बनाने वाली सामग्री व भट्ठियों को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वही पुलिस के इस कारवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग