राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना परिसर में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सीओ धनंजय कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे लोगों को मोहर्रम को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी गयी। सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि डीजे बजाने वाले पर कानूनी कारवाई की जाएगी।वही मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्व व जुलूस के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम कहा कि शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों, बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करने के बाद बताया कि दोपहर दो बजे से लेकर शाम के छह बजे तक ही तजिया समिति द्वारा बताए गए रुट से ही निकाला जाएगा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का तार निकला रहता है जिससे अनहोनी होने की आशंका होती है इसके कारण ताजिया की ऊंचाई भी सीमित रखी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकें। ताजिया निकलने के दौरान किसी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर भी पूर्व की रोक जारी रहेगी। वहीं जिस जगह पर ताजिया निकाला जाएगा वहां के लोगों को लाइंसेंस लेना आवश्यक है। बिना लाइसेंस जूलूस निकालने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे व लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा। वही संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जनप्रतिनिधियों व आमलोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मुखिया राजेश पाण्डेय,अभिषेक कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि धुरूपदेव गुप्ता ,मुखिया रामबहादुर सिंह, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह ,मुखिया पुष्पा देवी , सरपंच भरत सिंह सरपंच विजय शंकर शुक्ला , शिक्षक मुना पाण्डेय , नसरूदीन अहमद ,नवीन आलम ,सदमा हुसैन आदि लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग