राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा मांंझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नचाप गांव में कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लहराने के कार्यक्रम की सफलता हेतु चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वह हर-घर में जाकर झंडा फहराने एवं प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दें। बैठक में भाजपा युवा नेता विभूति नारायण तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, विक्की सावन, मंटू मिश्रा, अभय मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, सुजीत कुमार सिंह, सुबोध सिंह, शशि सिंह, बिट्टू तिवारी, मंजेश पाठक, सोहन सिंह, अरविंद सिंह, संजय तिवारी, निरोज सिंह, विरेश सिंह आदि शामिल थे।
//


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग