राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों में कटोखर गांव के हमजा खान, इनायतपुर गांव के राजा कुमार साह, रामपुर गांव के इमामुद्दीन साई, बाल गांव के कृष्णा गिरि व कोपा सम्होता गांव के राजेश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग