राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नेहरू युवा केंद्र छपरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वंसेवक विवेक कुमार सिंह, ब्लॉक दिघवारा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा में दिघवारा प्रखंड के मलखाचक ग्राम में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमे गांव के युवा बढ़-चढ़ हिस्सा लिए। प्रभात फेरी गांव के मध्य से आओ घर-घर तिरंगा फहराए, मिलकर सभी आजादी का अमृत महोत्सव मनाये…! नारे के साथ गांव की गली-गली चौक-चौराहे होते हुए लोगों को घर घर जाकर अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी गई। अन्त में मैंने अपना कर्त्तवय निभाया, साफ सफाई को अपनाया..! नारे के साथ युवाओं का समूह जा पहुंचता हैं नमामि गंगे के द्वारा बनी सीढ़ी घाट पर, जहां पूरे घाट की सफाई की गई और गंगा के प्रति भी गंगा बचाओ, जीवन बचाओ..! नारे के साथ लोगों को जागरूक किया गया और सभी युवाओं व ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ और नमामि गंगे प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस आयोजन को सफल बनाने में आयुष, आशुतोष, रोहित राज, राहुल, ऋतिक, प्रिंस, सोनल, राजा, लुचु आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग