राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 4 अगस्त से बढ़ा कर बिहार बोर्ड की ओर से 10 अगस्त तक कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्रों को अब 10 अगस्त तक आवेदन करने का अवसर मिल गया है। इससे संबंधित जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा सभी डीईओ, बीईओ, स्कूल प्रधानाध्यापकों और छात्रों को नोटिस के माध्यम से दे दिया है। इस संबंध में एकमा की बीईओ रागिनी कुमारी ने बताया कि सिमुलतला स्कूल में प्रवेश हेतु चयन लिखित परीक्षा के बाद होता है। जिसमें 60 छात्र व 60 छात्राओं सहित कुल 120 विद्यार्थियों का नामांकन होता है। इसके लिए परीक्षा दो चरणों में करायी जाती है। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 अक्टूबर को संभावित है। वहीं मुख्य प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 22 दिसंबर है। हालांकि कार्यालय द्वारा अधिकृत तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। प्रारंभिक परीक्षा में स्कोर के आधार पर मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए कोटिवार, छात्र व छात्रा की रिक्तियों की संख्या से 10 गुणा अभ्यार्थियों को चयन किया जाता है। आवेदक की आयु 1 अप्रैल, 2023 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदक को बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा पांचवीं में होना चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की और मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग