- मिड डे मील में ब्यापक अनियमितता 42 छात्रों के बदले 142 छात्रों की हाजरी बनाई गई थी।
- राजकीय बुनियादी विधायल बगरा के प्रभारी हेडमास्टर अमित प्रकाश गिरी एवं उत्क्रमित मध्य विधालय काही के प्रभारी हेडमास्टर रामावती देवी का एक दिन का वेतन पर रोक लगा दी।
- दोनों प्रभारी हेडमास्टर से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण।
राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड में मिड डे मिल में फर्जीवाड़ा का मामला थमने को नाम नही ले रहा है जिसका जीता जाता उदहारण राजकीय बुनियादी विद्यालय जी एस बंगरा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांही का औचक निरीक्षण के दौराण पाया गया जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) दिलीप कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण में कई अनियमितताए उजागर हुई। विद्यालय में तीन शिक्षक कार्यरत हैं। जिसमें से एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई है। केवल दो शिक्षकों के भरोसे स्कूल चल रहा था। निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने जब छात्रों की गिनती की तो पूरे विद्यालय में मात्र 42 छात्रों ही उपस्थित थे। जिस पर डीपीओ ने प्रभारी हेडमास्टर अमित प्रकार गिरी को जमकर डांट पिलाई। हेडमास्टर अमीत प्रकाश गिरी से कहा कि स्कूल को व्यवस्थित ढंग से चलाने में रूचि नहीं है। उसके बाद उन्होंने मिड डे मिल से संबंधित अभिलेख तथा वेंडर अभिलेख की मांग की। हेडमास्टर अमित प्रकाश गिरी ने कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया। वहीं डीपीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांही का भी निरीक्षण किया। जिसमें मात्र 66 छात्रों की उपस्थिति पाई गई। जबकि हाजिरी 176 छात्रों की बनाई गई थी।डीपीओ ने प्रभारी हेडमास्टर रामावती देवी को जमकर डांट पिलाई। दोनों हेडमास्टर से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग