राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि प्रशासन द्वारा छात्र हित में लिए गए इस फैसले सारण डेढ़ सौ छात्रों का आवेदन रद्द होने से बच सकता है। बताते चलें कि जेपी विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2022 -2025 में ऐडमिशन के लिए दिए गए आवेदन में से कुल 153 छात्रों द्वारा 100/100अंक प्राप्तांक 100 अंक पूर्णांक भरा गया है। जिसके कारण उनका आवेदन रद्द हो सकता है। हालांकि कुलपति को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने छात्र हित में फैसला लेते हुए वैसे सभी छात्रों को अपने आवेदन में सुधार का मौका देने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देते हुए जेपी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रोफेसर हरीश चंद ने बताया कि ऐसे सभी छात्र आगामी 8 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे तक सुधार करके कुलपति के कार्यालय मे जमा कर सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग