राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। ग़ांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विधालय कोपा के दो शिक्षकों का चयन बीपीएससी से हेडमास्टर तथा ट्रेनिंग कालेज में व्याख्याता के पद पर हुआ है। इनमें विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर तौकीर अंसारी तथा सहायक शिक्षक अमीत सौरभ शामिल हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्कूल के सभी शिक्षकों ने मिठाइयां बांट कर खुशी जाहिर किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.तौकीर अंसारी का चयन बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद पर हुआ है। साथ ही राज्य के सरकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय में ब्याख्याता के पद पर अमित सौरभ का चयन हुआ है। शिक्षकों की इस सफलता पर सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने कहा कि यह मेधा का सम्मान है। पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा, त्रिभुवन प्रसाद, चंद्रभान सिंह,सुधीर कुमार,विवेकानंद यादव ने दोनों चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग