पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। आजादी के 75 वे वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश वासियों से निवेदन किया गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा ठहराया जाए, आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भारतवर्ष के सभी डाकघर में राष्ट्रध्वज तिरंगा उपलब्ध है जो 25 रुपया प्रति कीमत की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। आज मशरक मुख्य डाकघर में काफी संख्या में देशभक्तों के द्वारा राष्ट्रध्वज को खरीदा गया। मशरक मुख्य डाक घर के उप डाकपाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी डाकघरों में अमृत महोत्सव को लेकर हर घर राष्ट्र ध्वज तिरंगा जो 13 अगस्त से 15 अगस्त तक फहराना है सफल कराने हेतु सभी नागरिकों को सिर्फ ₹25 प्रति झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है, डाकघर से काफी संख्या में लोग आकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का खरीदारी कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग