पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में शनिवार को मुख्य रूप से एसआई लक्ष्मण प्रसाद, अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी, अंचल बड़ा बाबू मुख्य रूप से उपस्थित रहे, शनिवार को भूमि विवाद को लेकर 3 नया आवेदन प्राप्त हुआ।वही पहले से 1 मामले लंबित थे। प्राप्त नये और पुराने आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों के द्वारा विवादित भूमि के प्रस्तुत दस्तावेज का अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी एवं एसआई लक्ष्मण प्रसाद ने अवलोकन करते हुए मामले का निपटारा किया गया। अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि आज के जनता दरबार में 1 मामले लंबित थे जिन पर सुनवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया वही नया 3 मामला आया जिस पर सुनवाई करते हुए 2 मामले का निपटारा कर दिया गया और बचें एक मामलों में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करते हुए कागजात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग