पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार अवस्थित एनएच 227-ए मुख्य सड़क पर एक बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बाइक पर एक पुरुष सहित दो महिला सवार थी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के द्वारा कुछ लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर किया। घायल महिला की पहचान ग्राम हरपुरजान निवासी स्वर्गीय दारोगा सिंह की 75 वर्षीय पत्नी राज कली कुंअर के रूप में हुआ है। इस संबंध में घायल राजकली कुअर के पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि मैं अपने बाइक से अपनी माता को लेकर निजी काम से मशरक आ रहा था, उसी क्रम में डुमर्सन बाजार के समीप एक बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के बाद पीएमसी पटना रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग