राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका पासी टोले का है। एसआई अमित कुमार राम के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में एसआई ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि मेढुका पासी टोला में चंदन कुमार चौधरी द्वारा शराब लाकर घर के पास छुपाया गया है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक व्यक्ति घर से निकल भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय चंदन कुमारी चौधरी बताया गया है।जहाँ तलाशी के क्रम में कर्कटनुमा घर के पास से तीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग