- SC/ST एक्ट, रंगदारी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज अनुसंधान में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ग्रामीण पेट्रोल पंप के निर्माण हेतु बाउंड्री का कार्य करा रहे व्यक्ति के साथ जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। पीड़ित बीरेंद्र कुमार राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने नाम से इंडियन ऑयल से लाइसेंस प्राप्त कर चिन्हित स्थल पर बाउंड्री का कार्य करा रहा था।तभी मनोज सिंह, नैमुल्लाह अंसारी एवं मनीष महतों पहुँच जाति सूचक गाली देते हुए रंगदारी की मांग करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान कार्य मे लगे मजदूर को भी गाली देकर भगा दिए।जिसके बाद रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दो घंटे बाद जब कार्य फिर से शुरू हुआ तो पुनः पहुँच गाली- गलौज करते हुए दुबारा काम बंद करा दिये। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस एससी/ एसटी एक्ट, रंगदारी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग