- बढ़ती महंगाई, घटती कमाई अब हिंदुस्तान के बर्दाश्त से बाहर: अमित नयन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला सचिव अमित नयन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, घटती कमाई, चौपट होती शिक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महागठबंधन समर्थित पार्टियों के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन कल छपरा के मैदान में उतरेगी। जहां इंकलाब के नारों के साथ पूरे शहर, मोहल्ले, चौराहो पर उद्घोष होगा। जिला सचिव ने कहा कि देश में सिर्फ दो हीं लोग मस्त है बाकी पूरी जनता त्रस्त है। खाद सामग्री के ऊपर जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर इन सभी के बीच हम सभी पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आम जनों से अपील की है कि कल के आंदोलन में आप सभी शामिल होकर सरकार को महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए हम सभी के हाथ में हाथ मिला कर सरकार को मजबूर करें कि वह जल्द देश में महंगाई व बेरोजगारी की बढ़ती विभीषिका के दंश को कम करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग