राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को सीओ अंकु गुप्ता व थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित विभिन्न गांव के पूर्व से लंबित 14 मामलों का निष्पादन किया गया। सीओं अंकु गुप्ता ने बताया कि नेवारी गांव के पावधरी देवी, देवरिया के मीना देवी, शाहनेवाजपुर के अनिल कुमार सिंह, माधोपुर छोटा के ज्योति कुमारी, मुकुंदपुर के बेवी देवी, व गफ्फार अंसारी, तथा संग्रामपुर के लियाकत अली, समेत पूर्व के 14 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं आज के जनता दरबार में एक भी नए मामले नहीं आये। मौके पर अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र, अंचल कर्मी संजय कुमार, समेत अन्य फरियादी व पुलिस बल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग