राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। छपरा में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। जहां युवक की पहचान राजवाड़ा गावं निवासी उमेश ठाकुर 16 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई हैं। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है। सिर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए है। अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है, लेकिन प्रेम प्रसंग में हत्या का आशंका जताया जा रहा हैं। मृतक दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था, जो हाई स्कूल कोंध भगवानपुर में दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता उमेश ठाकुर कोलकाता में तथा बड़ा भाई रंजीत ठाकुर दिल्ली में मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था।घटना के संबंध में मृतक की मां अंजू देवी ने बताई की मृतक संजीत गांव के एक युवक के साथ बिजली मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को सावनी मेला देखकर घर आया और खाना खाकर सोने चला गया। रात्रि में किसी का फ़ोन आया जिसके बाद वह चुपके से घर से निकल गया। देर रात तक नही आने पर फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। शनिवार के सुबह लोगो ने संजीत को मृत अवस्था मे धान के खेत मे देखा। शव मिलने की ख़बर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देखने से प्रतित हो रहा है कि मृतक संजीत का कही और हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया गया है। हालांकि घटना के संबंध में लोग कुछ भी कहने से लोग कतरा रहे हैं। वही घरवाले को रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग