मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। प्रखंड के गंगा पार दियारा अवस्थित अकिलपुर पंचायत के अकिलपुर थानान्तर्गत दुधिया गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सुदर्शन सिंह के दरवाजे पर रखे अनाज के खोंप में आग लगा दिया। जिससे खोंप में रखे लगभग 90 पाॅकेट तकरीबन 40 से 50 क्विंटल मकई व गेंहू जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना पर ग्रामीणों के शोर शराबा पर गृहस्वामी की नींद टूटी तब तक अनाज जल चुका था। ग्रामीण व स्थानीय थाने के छोटे दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया मिंता देवी के प्रतिनिधि वकील राय ने आगलगी की जानकारी दिघवारा सीओ को देते हुए पीड़ित सुदर्शन सिंह को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग