राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)।छपरा हर घर तिरंगा अभियान के तहत छपरा शहर में डाक विभाग, सारण प्रमंडल के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सीनियर पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, छपरा मुकेश कुमार लस्कर ने हरी झंडी दिखा प्रधान डाकघर से रवाना किया। प्रभात फेरी का समापन शहर के प्रमुख चौक- चौराहों से गुजरकर प्रधान डाकघर परिसर में समाप्त हुआ। प्रभात फेरी में अधिकारी और कर्मचारी व बढ़-चढ़कर शामिल हुए। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 से 15 अगस्त 2022 तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने और डाकघरों से तिरंगा खरीदने के लिए प्रेरित किया। डॉ श्याम शरण, जनसम्पर्क निरीक्षक,प्रधान डाकघर ने बताया कि सारण प्रमंडल के प्रत्येक डाकघरों में प्रचुर मात्रा में तिरंगा भेज दिया गया है। ताकि सारण की आम जनता को तिरंगा मिलने में कोई परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर पवन कुमार पाण्डेय, डॉ श्याम शरण, सुशील कुमार चौधरी, राजेश्वर प्रसाद, मो. क्यामुदिन, देवेंद्र कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश, राहुल कुमार, आशीष कुमार, राकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थिति थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग