राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। पुलिस ने बलहा बलिगांव से छापेमारी कर 60 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि बलिगांव निवासी चन्देश्वर सहनी को 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराब के धंधेबाजों व शराबियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद अन्य शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग