राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के तत्वावधान में प्रखंड के मदनसाठ गांव में उद्यान विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र चंदोला के द्वारा 39 महिला व पुरुष किसानों को पोषण वाटिका के रेखांकन व महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कम जगह में भी पोषण वाटिका लगाकर उसका लाभ उठाया जा सकता है। जिससे बाजार की तुलना में हम कम खर्च में पौष्टिक आहार प्राप्त कर सकते हैं। वहीं डॉ. विजय कुमार के द्वारा लोगों को सुगंधित पौधों के महत्व व उसके घरेलू उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वंदना कुमार व विनय कुमार ने भी अपनी बातें रखी। वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग