राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शराब कांड के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जिलेभर में छापेमारी की गई। जिसमें दो हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई। वहीं मकेर और सीमावर्ती इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वहां से एक दर्जन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। मकेर के थानेदार व चौकीदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। संबंधित और भी पुलिस कर्मी को चिन्हित किया जा रहा है। उन पर भी कार्रवाई की जायेगी। सभी मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। जिनकी इलाज चल रही है उसमें दो और लोगों की गंभीर हालत है। बाकी का इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग