राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर में सम्पन्न हुई । बैठक में अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे आजादी के 75 वें वर्ष को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई । इस हेतु मोटरसाइकिल रैली प्रभात फेरी एवं पदयात्रा से यात्रा को सफल बनाने पर विचार किया गया । इस सभा में आम लोगो को राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूक करने पर भी विमर्श हुआ । बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी लालबाबू कुशवाहा संयुक मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा,बद्री नारायण सिंह, चंद्रसेन कुंवर, बलबीर सिंह, लालबाबू सिंह, मनोज साह, कविता देवी, सुनारी देवी, कृष्णावती देवी, मुन्ना कुशवाहा, अरविंद सिंह, संजय सिंह, गोलू कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग