राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नचाप पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुंई में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिल सिंह को विदाई दी गयी। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता दिनेश सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते। सेवानिवृति के बाद भी वे हमेशा समाज के लोगों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। वहीं शिक्षक नेता समरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा जगत में अनिल सिंह की विशेष पहचान रही है। रिटायरमेंट के बाद भी इनका व्यक्तित्व व कृतित्व बच्चों एवं शिक्षकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा। वक्ताओं ने वर्ष 1985 से प्राथमिक विद्यालय नचाप में बतौर शिक्षक समर्पण भाव से सेवा की शुरुआत करने वाले अनिल सिंह की कर्मठता, त्याग, सहनशीलता, सरल स्वभाव व प्रशंसनीय कार्यों की चर्चा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग