पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक के पास दलित टोला में सुबह बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित मारूति कार के अचानक सामने आ जाने पर ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीचों बीच पलट गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने का मामला सामने नही आया पर सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर ट्राली पलटने से थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मामले में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह बालू लेकर जा रहा था वही सड़क पर बीचों बीच बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक सामने से मारूति कार अनियंत्रित होकर आ गया जिसमें उसे बचाने के चक्कर में पलट गया वही मारूति कार बाल बाल बच गया। मौके पर घटना से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग