पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर रविवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप ने पैदल युवक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें पैदल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक की पहचान मशरक गोला निवासी स्व संतोष साह का 32 वर्षीय पुत्र पवन कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि यदु मोड़ पर गोदाम में पारले-जी बिस्किट ट्रक से उतरवाने गया था वही पर सड़क किनारे अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग