- बिगत तीन-चार महीने से चल रहे थे बीमार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। उतर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बनियापुर में कार्यरत कार्यालय सहायक 59 वर्षीय उमा राम का हृदयगति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया। सहायक के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही बैंक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सह कर्मियों ने दिवंगत बैंककर्मी के घर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं दुः ख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दी। बनियापुर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमित राय ने बताया कि दिवंगत बैंक कर्मी करीब एक वर्षो से इस शाखा में कार्यरत थे।जो तीन- चार महीनों से बीमार चल रहे थे।जबकि दो वर्ष पूर्व इनका बाईपास सर्जरी भी हुआ था। सहकर्मियों ने बताया कि दिवंगत क्लर्क ईमानदार और कर्तब्यनिष्ठ होने के साथ-साथ हँसमुख और मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे। वे मूलतः मांझी प्रखंड के चमरहिया गांव के निवासी थे। शोक व्यक्त करने वालो में शाखा प्रबंधक अमित कुमार राय,विजय गुप्ता, दीनबंधु तिवारी, अरुणेंद्र सिंह, रुचिका, आयुष कुमार आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग