विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत मोहर्रम पर्व-2022 के शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था संधारण, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर थानाध्यक्ष सोनपुर, पहलेजा ओ0 पी0, मकेर, भेल्दी, अमनौर, नगर, भगवान बाजार, मुफ्फसिल, कोपा, रिविलगंज, माॅझी, दाउदपुर, खैरा, नगरा, मढ़ौरा, गौरा, डेरनी एवं परसा थाना तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक (मु0)/ (परि0) एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/ मिश्रित आबादी वाले टोला/ मुहल्ला/ गाॅव में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक मोहर्रम पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया। प्रशासन के तरफ से जिलावासियों से अपील की जाती है के मोहर्रम पर्व-2022 को शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न करें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग