राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया तो रामपुर केशवगंज पर 35 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर महेश गांव निवासी शंकर मांझी का पुत्र धर्मेंद्र माझी है। वही गवन्द्री गांव में छापेमारी किया गया, जहां करिया नट की पत्नी प्रीति देवी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें रविवार को छपरा जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग