राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। देश मे बढ़ती महंगाई बेरोज़गारी और बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द के खिलाफ राजद भाकपा (माले) भाकपा एवं माकपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने केंद्र राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाल हल्ला बोल
प्रदर्शन किया। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय सीपीआई के जिला सचिव रामबाबू सिंह, सीपीआई एमएल के सचिव विजेंद्र मिश्रा, सभापति राय, सीपीआई एम के जिला सचिव बटेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल परसा विद्यायक छोटेलाल राय, सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, मांझी विधायक डॉ सतेंद्र यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार की अदूरदर्शी व जनविरोधी नीतियों के चलते आज देश में कमरतोड़ महंगाई व बेरोज़गारी बढ़ रही है। जिसके चलते देश की आम जनता कराह रही है। बढ़ते पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, सरसों तेल, रिफाइन, आटा, दाल, चावल, दाल एवं जीवन रक्षक दवाओं जैसे कैंसर, शुगर, ब्लडप्रेशर, टीबी, अस्थमा आदि के रोगों की दवाओं की कीमतों में चौगुनी बढोतरी कर बेबस व लाचार बना कर बेमौत मरने को मजबूर कर दिया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार स्कूली बच्चों के पेंसिल कागज कलम किताब एवं किसानों के खाद पर सब्सिडी हटा कर और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली वस्तुओं की कीमतें बढ़ा कर अपने किसान, छात्र, महिला व गरीब विरोधी चेहरे को उजागार कर दिया है। राजद प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार कुछ मुट्ठी भर अपने कारपोरेट घरानों के मित्रों को धनवान बनाने एवं आम जनता को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। कमरतोड़ महंगाई बेतहासा बेरोजगारी और बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण जनता तड़प-तड़प कर मर रही है। केंद्र सरकार की जनविरोधी रवैये से देश की जनता में भारी आक्रोश है। जब तक महंगाई बेरोजगारी को केंद्र सरकार खत्म नहीं करती है, तब तक राजद महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आंदोलन सड़क से सदन तक चलता रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जिलानी मोबिन, राधेकृष्ण प्रसाद, श्याम जी प्रसाद, कयूम अंसारी, लक्ष्मण राम, राजेश राय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुनील राय सांढा, रामअयोध्या राय, मुखिया राजन राय, प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत राय, भूषण राय, रवि प्रकाश, डॉ सुरेंद्र यादव, अभय गोस्वामी, प्रो लालबाबू यादव, विकाश यादव, संध्या राय, गुड्डू राय, मिथलेश राय, मुखिया उपेंद्र मांझी, ललित राय मुखिया जीतू राय मुखिया उर्मिला यादव, डॉ चंद्रावती यादव, सुचित्रा कुमारी, सुमित्रा चौरसिया, मनोहर यादव, राजू यादव, लालू यादव, प्रेम जी आदि लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग