रुचि सिंह सेंगरराष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एवी संगिनी क्लब द्वारा रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी रहीं। वहीं विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण, आकृति रचना (अध्यक्षा युवा क्रांति रोटी बैंक) और मीना सिंह (संचालिका, एमजे कैफे) रहीं। सावन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओ को हरियाली तीज के अवसर पर नूतन देवी (मेयर प्रत्याशी, छपरा नगर निगम) द्वारा तरफ से उपहार दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओ के द्वारा गीत संगीत का आनन्द लिया और समारोह में झूला भी झूली। कार्यक्रम में पूजा कुमारी (संचालिका आरुषि कम्युनिकेशन), डॉ किरण सिंह, संतोष देवी ,सुनीता देवी, अमरावती देवी, रीना देवी ,संगीता गुप्ता, अर्चना प्रताप, दीप्ति प्रताप, पूजा गुप्ता ,सुमन देवी (भाजपा नगर मंत्री सह अध्यक्षा एवी संगिनी क्लब), ज्योत्सना पांडे (लोकगियिका), माला कुमारी, आरती ब्याहुत, कामिनी जी, श्वेता जी, आरती साहनी (समाज सेविका) मौजूद रही। वहीं सावन मिलन समारोह की अध्यक्षता अभिनेत्री वैष्णवी ने की। इसकी जानकारी केके वैष्णवी ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग