राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिले के नगर पंचायत एकमा बाजार के भुईली गांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय वन देवी पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान परंपरागत तरीके से वनदेवी माता की पूजा– अर्चना की गई। इस आयोजन में पौधरोपण कर जंगल का क्षेत्रफल बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महोत्सव में परंपरागत गोंडी-आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति महिला व पुरुषों द्वारा की गई। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी उमड़ी।अध्यक्षता दिनेश प्रसाद ने की। इस अवसर पर जवाहर प्रसाद, योगेंद्र शर्मा, दारोगा साह, जगनारायण साह, सुरेंद्र साह, मुसाफिर साह, अखिलेश कुमार, सुनरदेव राम, भरत सिंह, भरत साह, राजदेव साह, मोतीचन्द़ प्रसाद , बरिस्टर साह, श्रीनारायण साह आदि अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग