राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में सीसवन के प्रसूतिनपुर मोरा गांव के हृदया प्रसाद, चैनवा गांव के संगीता देवी, पचुआ गांव के संध्या देवी, भरहोपुर गांव के मुन्ना गिरि व परसागढ़ गांव के साहेब आलम समेत सात लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर मांझी- बरौली एच एच 96 पर गंजपर गांव के समीप बाइक के टक्कर से अंजलि कुमारी घायल हो गई। बताया जाता है कि अंजलि कुमारी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वह मांझी की ओर जा रही बाइक से टक्करा गयी। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद के द्वारा किया गया। बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने साहेब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग