राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। गश्ती के दौरान रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से शराब कांड के फरार आरोपित वनपुरा गांव निवासी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवहार न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। उल्लेखनीय है कि न्यायालय के आदेश व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सारण पुलिस लगातार छापेमारी कर फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग