राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में एकमा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक भाजपा जिला मंत्री सह एकमा विधानसभा प्रभारी सत्यानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए तय किए गए कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के एकमा विधानसभा प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान हेतु तिरंगा झंडा जिला कार्यालय के अलावा एकमा, परसागढ़, चैनवा, लहलादपुर सहित सभी डाक घरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बैठक में श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में 11 अगस्त तक क्षेत्र में माहौल बनाया जा रहा है। वहीं युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बाईक रैली द्वारा तिरंगा यात्रा निकालनी है।
द्वितीय चरण में 11 से 13 अगस्त तक सभी गांवों, गलियों एवं वार्डों में प्रभात फेरी तिरंगे के साथ मूल भजन “रघुपति राघव राजा राम…।” राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्..।” का गायन भी करना है। इसी क्रम में तृतीय चरण में 13 अगस्त को सभी घरों में सूर्योदय के बाद तिरंगा लहराना एवं 15 अगस्त को सूर्यास्त के बाद उतारना है। वहीं तिरंगे के साथ अपना एवं अपने परिवार की सेल्फी लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा करनी है। बैठक में भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, एकमा भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, एकमा पूर्वी अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष रौशन चौधरी, बलवंत सिंह, युवा मोर्चा नेता विक्की सावन, विभूति नारायण तिवारी, सुजीत कुमार सिंह, अभय मिश्रा, मंटू मिश्रा, अरविंद सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग