राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अज्ञात अपराधियों ने खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना छपरा नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कटहरी बाग के समीप की बताई गई है। जिसमें युवक की उपचार के लिए ले जाने के बाद सदर अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त कटहरी बाग निवासी बबलू चौधरी (25) पिता मोती चौधरी के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सकी है। हाली पूर्व के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। घटना शनिवार के देर रात्रि की है। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृत युवक बबलू शनिवार के देर रात खाना खाकर मोहल्ले में टहल रहा था। तभी अपराधियो द्वारा घात लगाकर सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के क्रम में दम तोड़ दिया। वह पढ़ाई के अलावा फूल सज्जा और सब्जी बेचने का काम भी किया करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग