मांझी (सारण)। प्रखंड के सलेमपुर गांव स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम परिसर में रविवार को पुष्प वाटिका का उद्घाटन इनर व्हील क्लब छपरा द्वारा किया गया। उद्घाटन क्लब की पास्ट डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट गायत्री आर्यानी ने विधिवत फीता काटकर किया। मौके पर सदस्यों ने संकल्प लिया कि अपने घर में एक पौधा जरूर रोपेगें। साथ ही रोपे गए पौधों का पोषण का भी संकल्प लिया। आर्यानी ने कहा कि वर्तमान में जो तापमान बढ़ रहा है, उसका मुख्य कारण पेड़-पौधों की कमी है। यदि पेड़ों की कटाई न होती और पेड़-पौधे सुरक्षित होते तो इतनी अधिक गर्मी न पड़ती न ही लोग परेशान होते। साथ ही पानी की किल्लत भी नहीं होती। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर में साल में कम से कम एक पौधा जरूर रोपें। सबको अपनी खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर अलका जैन, शैला जैन, मधुलिका तिवारी, अर्पणा मिश्रा तथा डॉ नताशा सिंह आदि मौजूद रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग