राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के द्वारा थाना क्षेत्र के 250 से भी अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई की अनुशंसा सदर एसडीएम से कराई है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में मुहर्रम के मद्देनजर असामाजिक तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए इसके लिए ढाई सौ से अधिक लोगों को चिन्हित करते हुए उनके ऊपर 107 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम संपन्न कराई जाएगी। किसी भी कीमत पर उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग