राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 लीटर देशी शराब व 7 पीस एटपीएम फ्रूट पैक शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तरैया झिगनापर छापेमारी किया गया तो मोतीलाल मांझी को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं फरीदपुरा गांव में छापेमारी किया गया तो बासवाड़ी से 25 लीटर देशी शराब व 7 पीस एटपीएम फ्रूटी पैक शराब के साथ राधा कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग