राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पर सोमवार को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर चालीस आरडी नहर पर बाइक बीआर 028 एफ 7669 पर सवार पदमौल गांव निवासी कर्ण कुमार पिता स्व रतन राय और गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोठी गांव निवासी अमरजीत कुमार पिता राजेंद्र राय को 80 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।शराब 15 लीटर के करीब है। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग