संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुहर्रम पर्व के दौरान ताजिया जुलूस को लेकर मंगलवार को जुलूस प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक कोल्लूआ पीएसएस अंतर्गत संचालित सभी फीडरों में बिधुत आपूर्ति बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी बिधुत एसडीओ धीरज सती एवं जेई पंकज सुमन के द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।इस दौरान बिधुत उपभोगताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय से पूर्व ही अपने आवश्यक कार्यो का निबटारा कर ले ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े।पदाधिकारी द्वय ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय थानों के निर्देशानुसार बिधुत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।ताकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग